अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: आईआर आईबी न्यूज़ एजेंसी के अनुसार तेहरान में इराक़ के पार्लियामेंट स्पीकर सलीम अलजबूरी से बातचीत करते हुए विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने इराक़ में पाई जाने वाली राजनीतिक स्थिरता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इराक़ में मौजूद राजनीतिक स्थिरता में सभी इराकी नेताओं खासकर पार्लियामेंट सलीम अल-जबूरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ईरान के विदेश मंत्री ने स्पष्ट किया कि इराक़ आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई में फ़्रट लाइन पर है और ईरान हर मामले में इराकी सरकार और जनता के साथ खड़ा रहेगा। विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि क्षेत्र के देशों को आपसी सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। विदेश मंत्री ने यह बात जोर देकर कही कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान क्षेत्र में संघर्ष और लड़ाई का इच्छुक नहीं है लेकिन हमले की सूरत में मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने कहा कि ईरान क्षेत्र में बाहरी शक्तियों द्वारा पैदा किए गए तनाव को क्षेत्रीय राष्ट्रों के लिए हानिकारक मानता है।
इराक़ के पार्लियामेंट स्पीकर सलीम अलजबूरी ने इस बैठक में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ईरान के समर्थन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आतंकवाद इस समय क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा ख़तरा है। उन्होंने कहा कि इराक़ और क्षेत्र को आतंकवादियों के अस्तित्व से मुक्त करने के लिए सभी देशों को एक दूसरे का साथ देना होगा।